Samastipur

मिशन अरूणोदय के तहत समस्तीपुर में एक करोड़ की चोरी और छीनी गई 104 बाइक वापस की गई

मिशन अरूणोदय ।समस्तीपुर पुलिस ने मिशन अरुणोदय के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी और छीनी गई 104 बाइक रिकवर कर उन्हें बिना कोई कोर्ट की प्रक्रिया से गुजरे बाइक मालिकों को वापस किया गया। वापस की गई बाइक की कीमत करीब एक करोड़ रुपया बताया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस मौके पर एसपी विनय तिवारी ने कहां की गत जनवरी माह से बाइक के अलावा मोबाइल एवं अन्य चोरी के सामानों की रिकवरी को लेकर जिला पुलिस की टीम द्वारा मिशन अरुणोदय अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान का का आज पांचवा चरण है जिसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद की गई 104 बाइक जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपैया है उसे बाइक स्वामियों को वापस किया गया।

जिले भर में पांच टीम कर रही है कम

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि चोरी और छीनी गई बाइक बिना कोई झंझट बाइक के स्वामियों को वापस कराने के लिए जिले भर में 5 टीम काम कर रही है इस बार टीम एक ने 32, टीम दो ने 21 , टीम तीन ने 18 , टीम चार ने 21 तथा टीम पांच ने 12 बाइक रिकवर कर स्वामियों को वापस किया।
जनवरी से चल रहा अभियान

जनवरी महीने से चल रहा अभियान अब तक 246 बाइक रिकवर कर किए गए वापसएसपी ने बताया कि जनवरी महीने से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अब तक 246 बाइक रिकवर कर उन्हें स्वामियों को वापस किया गया है। बरामद की गई बाइक की कीमत करीब तीन करोड़ है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!