Samastipur

“पूर्व MLA वीडियो वायरल मामले में नया मोड़;जेल से निकलने के बाद युवती ने कोर्ट में दायर किया परिवाद,लगाया रेप का आरोप

समस्तीपुर.दोहरे हात्यकांड में जेल में बंद विभूतिपुर के पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह अश्लील वीडियो वायरल मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में जेल से में बंद युवती जेल से निकले के बाद युवती सामने आयी है। युवती ने रोसड़ा कोर्ट में परिवार दायर कर पूर्व विधायक पर रेप का आरोप लगाते हुए तीन सालों से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

युवती ने पूर्व विधायक लगाया आरोप

परिवाद में युवती ने आरोप लगाया है कि 17 जुलाई 2022 को उस दिन वह दलसिंहसराय से घर जा रही थी तो विभूतिपुर में एक होटल के पास एक व्यक्ति ने बोला कि मालिक बुला रहे हैं। जिस पर वह बोली कि तुम आगे चलो मैं आती हूं। जब वह होटल में गई तो वहां पूर्व विधायक राम बालक सिंह ने जबरन एक कमरे में बंद कर उसके साथ रेप किया। साथ ही जान से मार देने की धमकी दी। लोक लाज और जान के डर से वह किसी को कुछ नहीं बताई। उसके बाद लगातार उसके साथ गलत काम किया गया। इसी दौरान पिछले दिनों किसी ने इसी रेप कांड का वीडियो बना लिया था। जिसे वायरल कर दिया।

इस मामले में पूर्व मुखिया व उनके मित्र की हत्या

गत 20 फरवरी को पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व विधायक के भाई लालबाबू ने बाहर के शूटर को हायर कर इस मामले में अहम भूमिका निभाने वाले सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह व दूसरा उनका सहयोगी सत्य नारायण महतो की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में उक्त युवती को पुलिस ने संदिग्ध रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। चुकी हत्याकांड के पीछे जिस वायरल वीडियो का मामला सामने आया था, वायरल वीडियो में उक्त लड़की दिख रही है।

इस मामले में पूर्व विधायक राम बालक सिंह के साथ ही उनके भाई लाल बाबू सिंह आदि को आरोपी बनाया गया था। बाद में पुलिस ने लाल बाबू को दिल्ली से गिरफ्तार किया। जबकि पूर्व विधायक को छपरा स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। इसी मामले में उक्त युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जो कुछ दिन पूर्व जेल से छूट कर आया है। सोर्स:दैनिक भास्कर।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!