PatnaVaishali

“सोनपुर मंडल द्वारा चलाया गया मेगा जाँच टिकट अभियान,4030 यात्री से 27 लाख से ऊपर जुर्माना वसूला

सोनपुर मंडल द्वारा बिना टिकट/ बिना उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं । इसी कड़ी में बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों की कड़ी जांच की जा रही है ताकि उचित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्री आरामदायक यात्रा कर सकें और इन यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही काउंटर टिकट सेल में और रेल के राजस्व में वृद्धि हो।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उल्लेखनिय है कि बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के यात्रा से एक ओर जहां टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर रेल राजस्व की भी हानि होती है।

इसी क्रम में सोनपुर मंडल द्वारा टिकट चेकिंग स्टाफ की अलग- अलग समूह बनाकर विभिन्न रेल खंडों में सोमवार दिनांक 21/8/23 को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया और मंडल से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों में औचक जांच कराई गई।

इसके अतिरिक्त सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, बरौनी, खगड़िया, मानसी, नवगछिया आदि रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली सभी यात्री रेलगाड़ियों के एसी कोच, विकलांग, महिला कोच तथा पैंट्री कार की भी जांच की गई।

उल्लेखनीय है कि मेगा टिकट जांच के दौरान 1 दिन में बिना टिकट पाए गए 4 हजार 30 मामलों से किराया व जुर्माना सहित कूल 27 लाख 36 हजार 143 रुपए वसूल किए गए।

टिकट जांच के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा बिना उचित प्राधिकार/ टिकट के चल रहे ऐसे सभी यात्रियों को आगे से नियमानुसार उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत भी दी गई ।

सोनपुर मंडल द्वारा आगे भी इसी मुस्तैदी व प्रभावी तरीके से टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेगी ताकि बिना टिकट लिए यात्रा करने वाले यात्री हतोत्साहित हो सके और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लग सके ।
रिपोर्टर: कुणाल गुप्ता ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!