Patna

रील बनाने के चक्कर मे चली गई जान,रेलवे ट्रैक पर बैठ कर रील बना रहा युवक आया ट्रेन की चपेट में,हुई मौत

दरभंगा।अजीबोगरीब रील और सेल्फी बनाने का क्रेज दिनों-दिन युवाओं के बीच बढ़ते ही जा रहा है। जिसके लिए युवा कुछ भी कर गुजर रहे है। जो उनकी जान के लिए खतरा बन जाता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के दरभंगा जिला में देखने को मिला है। जहां एक युवक नशा कर रेलवे ट्रैक पर बैठक कर रील बना रहा था। उसी क्रम में युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना को देखकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत।
दरअसल, मब्बी ओपी क्षेत्र के नवनिर्मित वासुदेवपुर दिल्ली मोर हाल्ट के सामने ट्रेक पर केवटी थाना क्षेत्र के ननौरा निवासी सरवन दास के पुत्र रौशन कुमार दास गांजा पीकर रील बना रहे थे। उसी क्रम में दरभंगा स्टेशन की ओर से आ रही ट्रेन के चालक लगातार हॉर्न बजाकर रेल ट्रेक से हटने को संकेत दे रहा था। लेकिन वह लड़का नशा की हालत में रील बनाने में व्यस्त रहा। जबतक ट्रेन का चालक कुछ कर पाता तब तक वह लड़का रेल की चपेट में आ गया और युवक का शव कई टुकड़े में कट कर अलग हो गया।

घटना , मब्बी ओपी क्षेत्र के नवनिर्मित वासुदेवपुर दिल्ली मोर हॉल्ट के पास की है। मौके पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शी वेद नारायण साह ने कहा कि एक युवक यहां पर आकर गांजा पी कर वीडियो बना रहा था। हम लोगों ने देखा कि दरभंगा कि ओर से ट्रेन आ रही थी। उस युवक को हमलोगों ने हटने को कहा। लेकिन उसने हमारी बात नहीं सुनी। उसी क्रम में हॉर्न बजाते हुए ट्रेन भी करीब आ गई और युवक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेल ट्रैक से हटाया और बरामद पर्स से आधार कार्ड के आधार पर उनके परिजन को सूचित किया। editing:, Nutan.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!