Indian RailwaysNew To India

जल्द ही नए रंग रूप में दिखेगी ये सेमी हाईस्पीड train vande bharat,जाने यह अजूबी जानकारी

नई दिल्ली ।नूतन।वंदे भारत जल्द ही आपको नए रंग-रूप में दिखाई देगी। (train vande bharat)भारतीय रेलवे ने अब तक 32 वंदे भारत ट्रेनें बनाई हैं। इन सभी ट्रेनों को रंग सफेद और नीला है। लेकिन 33 वीं वंदे भारत ट्रेन में भारतीय रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। रेलवे की चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा बनाई गई 33 वीं नई 8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस नारंगी और भूरे रंग की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

भारतीय रेलवे ने ICF से पाडी रेलवे फ्लाईओवर तक इस ट्रेन को ट्रैक पर चला कर इसका ट्रायल किया। इस ट्रेन में आधुनिक वंदे भारत ट्रेनों जैसी सभी सुविधाएं हैं। भारतीय रेलवे की ओर से नारंगी और भूरे रंग के साथ बनाई गई ये पहली वंदे भारत ट्रेन है।एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस ट्रेन को किस रूट पर चलाया जाएगा इस पर अब तक फैसला नहीं हुआ है। रेलवे बोर्ड जल्द ही इस बारे में ऐलान करेगा।

जाने ट्रेन की रफ्तार
दोस्तों वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से देश में बनाई गई सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इस ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटा गति पर चला कर टेस्ट किया जा चुका है। इस ट्रेन की क्षमता 200 किलोमीटर तक की स्पीड पर चलाने की है। देश में ट्रैक की स्थिति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को अब तक 130 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत गति से चलाने की अनुमति दी गई है। ये ट्रेन यात्रियों के लिए जितना ज्यादा सुविधाजनक है उतनी ही देखने में खूबसूरत भी है। भारत में सबसे पहले वन्दे भारत ट्रेन 18 फरवरी 2019 को चलाई गई थी।
1 ट्रेन को बनाने में रेलवे को लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत लगती है। इस ट्रेन को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ICF के पूर्व जीएम सुधांशु मणि कहते हैं कि वंदे भारत आज देश की सबसे आधुनिक ट्रेन है।आप समय के साथ ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, वंदे भारत जनरल ट्रेन, वंदे भारत हाइड्रोजन ट्रेन, वंदे भारत मालभाड़ा ट्रेन जेसे प्रयोग भी देखेंगे। रेलवे को इस तरह के प्रोजेक्ट्स पर तेज गति से काम करने की जरूरत है।

 

वन्दे भारत ट्रेन में हैं कई खूबियां

ये भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है।
ये ट्रेन पूरी तरह से भारत में बनाई गई है।
ट्रेन 100 किलोमीटर की स्पीड बस 52 सेंकड में पकड़ लेती है।
ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे लगे हैं। मेट्रो के जैसे ही ये दरवाजे ही ऑटोमेटिक खुलते हैं।
इस ट्रेन में 4 डिब्बों का एक सेट होता है। एक डिब्बें में खराबी हाने पर पूरा सेट बदलना होता है।
इसमें जो स्टिंग चेयर्स है वो 360 डिग्री घूम जाती हैं।
इस ट्रेन में कैटरिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

 

यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए ट्रेन को पूरी तरह से ऑनबोर्ड वाईफाई की सुविधा से लैस बनाया है।
वन्दे भारत ट्रेन में जीपीएस प्रणाली लगी है। इसके जरिए आने वाले स्टेशन की सूचना और अन्य जानकारी मिलती है।
इस ट्रेन में हवाई जहाज की तरह ही वैम्यूम टॉयलेट बनाए गए हैं।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर डिब्बे में सीसीटीवी लगाए गए हैं।
ये ट्रेन पूरी तरह से दरवाजे बंद होने के बाद ही चलती है। वहीं ट्रेन पूरी तरह से रुकने के बाद ही दरवाजे खुलते हैं।
इस ट्रेन को दोनों दिशाओं में चलाया जा सकता है।
ट्रेन के कुछ डिब्बों में व्हीलचेयर रखने के लिए अलग से स्थान बनाया गया है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!