Samastipur

किशोरी के साथ गैंगरेप:शौच के लिए बाहर गई थी नाबालिग, गांव के ही 3 युवकों ने बनाया हवस का शिकार

समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाने से किशोरी के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। जहां, रविवार की रात शौच के लिए निकली किशोरी से गांव के ही तीन युवकों ने गैंग रेप किया। जब किशोरी बेहोश हो गई तो सभी उसे छोड़ कर फरार हो गए। होश आने के बाद घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस
किशोरी की उम्र 14 साल बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही तीन लोगों को आरोपित किया है। किशोरी का मेडिकल जांच अस्पताल में कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि रात करीब 12 बजे किशोरी घर के पास ही खेत में शौच करने गई थी। इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान जब किशोरी बेहोश हो गई, तो उसे अर्ध्यनग्न अवस्था में छोड़ कर सभी फरार हो गए। सुबह जब किशोरी को होश आया तो घर पहुंच कर अपनी मां को इसकी जानकारी दी। फ़िलहाल सभी अरोपी फरार है।

सदर डीएसपी ने क्या कहा

सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रात चकमहेसी थाना क्षेत्र में रेप की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घटना स्थल का मुआयना किया गया है। रेप साइन मिले हैं। किशोरी को मिडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। इस मामले में किशोरी की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!