Ajab Gajab NewsSamastipur

फेसबुक पर हुई दोस्ती;शादी के 7 साल बाद युवक के साथ विवाहिता फरार,दो बच्चों को भी छोड़ा

फेसबुक पर हुई दोस्ती;समस्तीपुर में विवाहिता प्रीति देवी (25) शादी के 7 साल बाद युवक मोनू कुमार (19) के साथ फरार हो गई। दोनों के बीच 2021 में फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। विवाहिता का पति मनोज महतो हैदराबाद में रहता है। 3 दिन पहले ही प्रीति, मोनू के साथ अपने दो बच्चों को छोड़ फरार हो गई। अब इस मामले में विवाहिता के ससुर सुनील महतो (49) ने मोहिउद्दीन नगर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विवाहिता के ससुर का कहना है कि बंगाल की रहने वाली लड़की से 2016 में उन्होंने अपने बेटे की शादी की थी। इस दौरान दोनों को दो बच्चा भी हुआ। करीब 2 साल पहले उनकी बहू मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के ही घटहा टोल के रहने वाले मोनू कुमार से फेसबुक के जरिए संपर्क में आई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बीच में मामला उजागर होने पर उसका फोन भी जब्त कर लिया था। आगे गलती नहीं करने की बात पर उसे फोन वापस कर दिया गया था।

हैदराबाद में रहता है पति

इसी बीच दिसंबर 2022 में उनका बेटा काम की तलाश में हैदराबाद चला गया। उनकी बहू दो बच्चों के साथ ही गांव में रहने लगी। इस दौरान उनकी बहू मोनू से संपर्क में रही। मोनू भी दिल्ली में रहता है। पिछले सप्ताह वह अपने गांव लौटा था। इसी बीच 31 जुलाई को प्रीति घर से लापता हो गई काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला, जिसके बाद वह महिला को भगा ले गया। इसके बाद उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी बीच स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि उसे मोनू लेकर फरार हो गया है। वहीं इसके बाद प्रीति के दो भाई राहुल महताे और रितिक महतो घर पहुंचकर बहन को खोजने के बजाए मुझे और मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

क्या बोले थानाध्यक्ष

इस मामले में मोहिउद्दीन नगर के थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिला है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!