EducationPatna

महिला कॉलेज में फ्रेशर डे का आयोजन:शांभवी स्वाती बनी मिस फ्रेशर,तो आकृति सौम्या बनी…

बिहार के मगध महिला कॉलेज में शनिवार को ‘फ्रेशर डे’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्राचार्या प्रो. नमिता कुमारी, वरिष्ठ शिक्षकगण एवं केन्द्रीय छात्रा संघ के शिक्षकों ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या ने नए छात्राओं को कहा कि अनुशासित जीवन ही हमें सफलता प्रदान करता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

फ्रेशर के चुनाव के लिए तीन चरणों में हुई प्रतियोगिता
कार्यक्रम में छात्राओं ने गायन, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। मिस फ्रेशर चुनाव के लिए तीन चरणों में प्रतियोगिता हुई। इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। मगध महिला कॉलेज परिसर में हर ओर छात्राएं रंग-बिरंगे परिधानों में नजर आ रही थीं। रैम्प पर कैटवॉक से लेकर रेट्रो, फ्यूजन, बॉलीवुड नंबर्स और लावणी पर फ्रेशर्स ने अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया। सीनियर्स के मार्गदर्शन में फ्रेशर्स ने ही पूरे कार्यक्रम का संचालन संभाला।

विजेताओं की सूची
निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन प्रो. पुष्पा मिन्हा, प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, डॉ पुष्पलता कुमारी, विभागाध्यक्ष, राजनीति शास्त्र विभाग एवं डॉ. मृदुला रेणु सिन्हा, विभागाध्यक्ष जंतु शास्त्र विभाग ने किया। अंग्रेजी विभाग की शांभवी स्वाति मिस फ्रेश’, ‘मिस इंटेलेक्चुअल’ मनोविज्ञान विभाग की हानिया असरफ एवं ‘मिस पर्सनालिटी इतिहास विभाग की आकृति सौम्या चुनी गई। द्वितीय स्थान पर रानी एवं तृतीय स्थान पर गणित विभाग की अनामिका कुमारी रही। editing: Nutan

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!