Patna

डॉक्टर बनने के लिए इंजीनियर ने छोड़ा 18 लाख रुपये का सैलरी पैकेज, MBBS में लिया एडमिशन

डॉक्टर बनने के लिए इंजीनियर ने छोड़ा 18 लाख रुपये का सैलरी पैकेज।एक इंजीनियर छात्र ने मेडिकल की पढ़ाई के लिए शहीद निर्मल मेहतो मेडिकल कॉलेज (SNMMCH), धनबाद में एडमिशन लिया है. छात्र चंदन कुमार का एडमिशन एएनएमएमसीएच में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मेडिकल कॉलेज के लिए यह पहला मामला है जब किसी इंजीनियर ने यहां डॉक्टर बनने के लिए एमबीबीएस में एडमिशन लिया है. लेकिन मामला सिर्फ इतना ही नहीं है, चंदन पर डॉक्टर बनने का जुनून इतना है कि उन्होंने 18 लाख रुपये का पैकेज छोड़कर यहां दाखिला लिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बचपन से था डॉक्टर बनने का सपना
चंदन कुमार की मां आईआईटी आईएसएम में डिप्टी असिस्टेंट के तौर पर कार्यरत है. एसएनएमएमसीएच में एडमिशन के लिए आए चंदन ने बताया कि मेडिकल के प्रति उसका बचपन से रुझान था. आईएस एम एनेक्सी से 2008 में प्लस टू करने के बाद उन्होंने मेडिकल और इंजीनियरिंग दोनों के लिए इंटरेस्ट था, लेकिन मेडिकल में चयन नहीं हो सका. इंजीनियरिंग में उनका चयन हो गया और उन्होंने एनआईसी वरंगल आंध्र प्रदेश से बायो टेक्नोलॉजी में वर्ष 2012 में इंजीनियरिंग की.

इंजीनियरिंग के बाद भी नहीं छोड़ी मेडिकल की किताबें
इंजीनियरिंग करने के बाद चंदन ने सेवर जॉब की लेकिन इस दौरान वह एमबीबीएस की किताबें पढ़ते रहें और उनकी रुचि बढ़ती चली गई. साल 2015 में भी उन्होंने मेडिकल का एंट्रेंस क्लियर किया था, लेकिन रैंक अच्छी नहीं होने की वजह से एडमिशन नहीं लिया. इस बार उन्होंने मेडिकल एंट्रेंस में 605 नंबर हासिल किए और उनकी 2650 रैंक थी. उन्होंने एसएलएन एमसीएच में अपना नामांकन कराया.

चंदन ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी कोई कोचिंग नहीं कि एनेक्सी में 12वीं के दौरान बायोलॉजी के शिक्षक और हिंदी की शिक्षिका ने उनको जो मार्गदर्शन दिया था, जो आज भी उनके काम आ रहा है. धनबाद के एसएनएमएमसीएच अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि इंजीनियरिंग करने के बाद डॉक्टरी में रुचि रखते हैं तो यह हमारे लिए गर्व की बात है. हमारे इस सेंटर में यह पहला छात्र है जिन्होंने इंजीनियरिंग से मेडिकल में एडमिशन लिया है.

पत्नी मैनेजर तो बहन अफसर
चंदन कुमार की पत्नी अपर्णा एसबीआई में मैनेजर के तोर पर कार्यरत हैं और बहनों में बड़ी बहन गोरी कुमारी बिहार सरकार में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं. छोटी बहन दीक्षा रानी छत्तीसगढ़ के इंद्र कला कैलाश विश्वविद्यालय से कत्थक में एमए की है और छोटी बहन वर्षा रानी की शादी हो चुकी है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!