Samastipur

दलसिंहसराय;दुकानदार पर फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने एक को पकड़ा तो दूसरे ने किया आत्मसमर्पण

दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र के आईबी रोड ढेपुरा स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास क्वाटर में बैठे लटकेना दुकानदार ढेपुरा वार्ड संख्या 28 निवासी अमित चौधरी के पुत्र मनीष कुमार पर बीते दो अगस्त को बाईक सवार बदमाशों द्वारा फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी मथुरापुर निवासी राजीव चौधरी के पुत्र राजा राम चौधरी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. वही एक आरोपी  मथुरापुर निवासी विजय चौधरी के पुत्र शिवम कुमार चौधरी ने पुलिस के डर से कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसे लेकर डीएसपी सह थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित दुकानदार द्वारा गोलीबारी की घटना में आठ लोगों को आरोपी बनाया है. जिसमें दरोगा राजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी राजा राम चौधरी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया.पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.वही अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापमारी की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!