Samastipur

दलसिंहसराय;दारोगा हत्याकांड में पांचवे मवेशी चोर को जहानाबाद से पुलिस ने किया गिरफ्तार

दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर थाना क्षेत्र में मोहनपुर ओपी ( आउट पोस्ट ) अध्यक्ष दारोगा नंद किशोर यादव हत्याकांड में एसटीएफ और समस्तीपुर तकनीकी पुलिस टीम हत्याकांड का में शामिल पांचवे मवेशी चोर को गिरफ्तार कर लिया है । इससे पूर्व टीम ने चार मवेशी चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एसटीएफ और समस्तीपुर तकनीकी पुलिस टीम ने हत्याकांड में शामिल पांचवे मवेशी चोर चिकसौरा थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा गांव निवासी लालू प्रसाद यादव के पुत्र विपिन यादव (22) को उसके मौसा के घर जहानाबाद जिले के भेलबारा ओपी क्षेत्र के लिलिया बिगहा गांव से गिरफ्तार किया है । सूत्रों की माने तो बिपिन गिरोह में ट्रक चलाने का काम करता था ।

बताते चले की दारोगा नंद किशोर हत्या कांड में एसआईटी ने इससे पूर्व चार मवेशी चोर ( बदमाश) को नालंदा जिले के हिल्सा थाना क्षेत्र के गराय विगहा गांव के महेश प्रसाद के पुत्र रहीस कुमार, चिकसौरा थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा गांव के धनेश यादव के पुत्र धनंजय कुमार, कराय परशुराय थाना क्षेत्र सांढ विगहा गांव के मिथिलेश गोप के पुत्र विकास कुमार, खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के नंदू सिंह के पुत्र रवि कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है । हत्याकांड में शामिल दस मवेशी चोर में पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । शेष पांच की गिरफ्तारी को लेकर लगातार एसटीएफ और समस्तीपुर तकनीकी टीम छापेमारी में जुटी है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!