Samastipur

दलसिंहसराय;शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालयों का किया निरीक्षण,छात्रों को पढ़ाया पाठ

दलसिंहसराय,शहरी क्षेत्र में शनिवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिंदेश्वर साह ने राष्ट्रीय उच्च विद्यालय,राष्ट्रीय मध्य विद्यालय,बालिका उच्च विद्यालय सहित कई विद्यालयो का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय के साफ सफाई,शौचालय की नियमित सफाई,विद्यालय में पड़ी बेकार सामग्री को निविदा निकालकर बेचकर प्राप्त राशि विद्यालय के खाता में जमा करने,छात्र छात्राओं की नियमित उपस्थिति अनिवार्य रूप से 50 प्रतिशत से अधिक हो, पठन पाठन गुणवत्तापूर्ण आदि अनेक निर्देश प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया।
वही निरिक्षण के क्रम में उन्होंने बालिका उच्च विद्यालय के वर्ग कक्ष में जाकर छात्राओं को पढ़ाया एंव कक्षा से संबंधित पश्न किया.उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्रति दिन निरीक्षण का कार्य चल रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!