Samastipur

दलसिंहसराय ब्रेकिंग:झमटिया जा रही कांवरिया से लदा ब्लोरो पिकअप पलटा,40 कांवरिया जख्मी,आधा दर्जन रेफर 

दलसिंहसराय से एक बड़ी खबर आरही है,जंहा दलसिंहसराय से बछवारा की ओर जा रही कांवरिया से लदे पिकअप वाहन एन एच 28 ढेपुरा पावर ग्रिड के नजदीक पलट गई.जिसमे लगभग 40 कांवरिया के जख्मी होने की संभावना बताई जा रही हैं।सभी घायलों को दलसिंहसराय प्रशासन ने इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय मे भर्ती करवाया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसमे अधिकतर लोग उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहार गिर के रहने वाले बताये जा रहे है,।

कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, पिकअप पर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया और उजियारपुर थाना क्षेत्र लोहागीर के लोग सवार थे। सावन मास की अंतिम सोमवारी को समस्तीपुर के थानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक को लेकर सभी जल लेने के लिए बछबारा थाना क्षेत्र के झमटिया गंगा नदी से जल लेने के लिए जा रहे थे।

कांवड़ियों से खचाखच भरी पिकअप वैन ने जैसे ही NH-28 पर रफ्तार भरी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के विद्युत पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर पलट और वह बुरी तरीके से सड़क किनारे पलटी मार गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के मदद से सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। ऑन ड्यूटी डाक्टर ने तत्काल इलाज शुरू किया।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!