Samastipur

दलसिंहसराय;कदुआ लदा पिकअप से 62 कार्टून शराब के साथ खलासी गिरफ्तार

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के चकबाहुद्दीन में आम की गाछी में कदुआ लदा पिकअप पर से पुलिस ने 62 कार्टून शराब के साथ पिकअप के खलासी को गिरफ्तार किया है. इसे लेकर थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि चकबाहुद्दीन में आम की गाछी में शराब की खेप उतरने वाली है।
जिसके बाद दरोगा संजय कुमार राय एंव एलटीफ की टीम ने छापमारी किया.पुलिस को देख शराब कारोबारी फरार हो गए. वही गाड़ी के खलासी चकबाहुदीन वार्ड तीन निवासी रोबिन दास के पुत्र विकास कुमार को शराब लदी पिकअप के साथ गिरफ्तार किया है।
पिकअप पर ऊपर से ट्रे में कदुआ रखा हुआ था एंव निचे से शराब का कार्टून.कुल शराब की 62 कार्टून थी.वही कितना लीटर शराब है उसकी गिनती की जा रही है.गिरफ्तार खलासी से पूछताछ किया जा रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!