Samastipur

समस्तीपुर में धरने पर बैठे कुरियर कर्मी की मौत,हार्ट अटैक से गई जान

समस्तीपुर में प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य विभाग के एक कुरियर निविदा कर्मी की मौत हो गई। बकाया मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर उजियारपुर प्रखंड कार्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन कर रहे थे। मृतक की पहचान प्रखंड के चंदौली गांव का सुरेश कुमार सिंह के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस घटना के बाद आंदोलन में शामिल कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। इस दौरान कर्मियों ने हंगामा भी समझाया। बताया गया है कि सुरेश उजियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए कुरियर कर्मी के रूप में काम करता था। उनके साथ प्रखंड में दो दर्जन से अधिक कर्मी है, लेकिन सभी लोगों को कई महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ था। जिस कारण प्रखंड के स्वास्थ्य कुरियर कर्मी बुधवार को सीएचसी पर धरना दे रहे थे।

जुटी लोगों की भीड़
बताया गया कि बुधवार को दस बजे दिन में अपने सहयोगियों के साथ मानदेय की मांग को लेकर धरना पर बैठे थे। इसी दौरान धरना अचानक सुरेश सीने में दर्द महसूस की। इसके बाद उन्हें अस्पताल के अंदर भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सक इलाज करना प्रारंभ ही किये थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरके सिंह ने मृतक के आश्रितों को सरकारी लाभ दिलाने के लिए बीडीओ, सीओ एवं अन्य पदाधिकारियों से बात की है। मृतक कुरियर विरनामा तुला पंचायत में कार्य करते थे।

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

उजियारपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि कर्मी की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। चुकी कर्मी ने पहले सीने में दर्द की शिकायत डॉक्टर से की थी। डॉक्टर का मानना है कि कर्मी की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!