Samastipur

बेगूसराय फंदे से लटका मिला 10वीं कक्षा के छात्र का शव,घरेलू विवाद से तंग आकर छात्र ने की आत्महत्या

बेगूसराय में घरेलू विवाद में एक छात्र प्रिंस (19) ने आत्महत्या कर लिया। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। घटना तेयाय ओपी थाना क्षेत्र के तेयाय गांव की है। मृत छात्र की पहचान तेयाय ओपी थाना क्षेत्र के तेयाय गांव के रहने वाले वरुण तांती के बेटे प्रिंस कुमार (17) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों ने बताया कि बीती रात सभी लोग खाना पीना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। मृतक प्रिंस भी अपनी बहन के साथ एक कमरे में सोने के लिए चला गया। अचानक प्रिंस ने गले में फंदा लगाकर घर में ही आत्महत्या कर ली। जब सुबह उसकी बहन जगी, तो प्रिंस कुमार को फंदे से लटका हुआ देखा। तब इसकी सूचना अपने माता-पिता और अन्य परिजनों का दी।

आनन-फानन में परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। तब तक में प्रिंस की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि घर में मामूली कहां सुनी हुई थी। इसी से नाराज होकर प्रिंस ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रिंस कुमार दसवीं का छात्र था और गांव के ही कॉलेज में पढ़ाई करता था। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तेयाय थाना पुलिस को दी।मौके पर तेयाय थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर स्थल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। editing: nutan

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!