DarbhangaSamastipur

चन्द्रयान-3 के लैंडिंग में टीम के प्रमुख सदस्य के रूप में दरभंगा के लाल निखिल आनंद ने किया नाम रौशन

दरभंगा।|मनीगाछी।चन्द्रयान 3 के सफल लैंडिंग में टीम के प्रमुख सदस्य के रूप में प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव के निखिल आनंद भी शामिल थे। इन्होंने भारत के साथ साथ बिहार एवं गांव का नाम रौशन किया है। निखिल दसवीं एवं बारहवीं गवर्नमेंट मॉडल स्कूल चंडीगढ़ तथा बी टेक, चंडीगढ़ यूनिवर्सटी, एम टेक पंजाब यूनिवर्सिटी, इसके बाद कंपटीशन से इसरो में वर्ष 2021 में सलेक्शन हुआ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उनके पिता ललन ठाकुर पेशे से वकील हैं। वहीं, माता संगीता कुमारी पेशे से हरियाणा सरकार में अकाउंटेंट ऑफ़ जनरल पद पर कार्यरत हैं। वहीं, उनके दादी चंद्रकला देवी सेवानिवृत्त पीएचसी,मनीगाछी में नर्स के पद पर कार्यरत थी। निखिल के इस कामयाबी पर गांव के लोगों में खुशी व्याप्त है।

 

ब्रह्मपुरा भट्टपुरा पंचायत के मुखिया कुमारी निभा, सौरभ दत्त, शिक्षक महानंद सिंह, सुनील कुमार दत्त, श्रवण झा, रंजीत सिंह सहित अन्य कई लोगों ने निखिल आनंद को शुभकामना दी है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!