Patna

गर्लफ्रेंड का विरोध करने पर आर्मी जवान ने पत्नी और बेटा को जलाया, जोधपुर आर्मी कैंट से गिरफ्तार,जानिए पुरा मामला

मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक आर्मी जवान को गिरफ्तार किया है। उस पर अपनी पत्नी सोनम प्रिया और दो महीने के बेटे शुभम को को जिंदा जला कर मार देने का आरोप है। उसके ससुर रामदयाल ओझा ने अहियापुर थाना में उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाया था। अहियापुर पुलिस ने उसे राजस्थान के जोधपुर आर्मी कैंट से गिरफ्तार किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गर्लफ्रेंड का विरोध करने पर पत्नी और बेटा को जलाया

पांच जुलाई को आर्मी जवान हिमांशु अपनी गर्लफ्रेंड को घर पर बुला लिया। पत्नी इसका विरोध कर रही थी। इससे गुस्साए हिमांशु ने उसी रात पत्नी और 2 महीने के बेटे को जिंदा जला दिया। फिर 8 वर्षीय बेटी भागे-भागे मामा के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। पत्नी के मायके वाले ससुराल पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मां-बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए।

भांजी ने मामा के घर पहुंचकर घटना की दी जानकारी

सोनम का भाई प्रकाश कुंज (35) ने बताया कि बुधवार देर रात 8 वर्षीय भांजी घर पहुंची और बताया कि पापा ने मम्मी और बाबू को जला दिया है। सभी भागे-भागे 500 मीटर की दूरी पर स्थित बहन के घर पहुंचे। वहां देखा कि उसका कमरा बंद है। घर में हिमांशु, उसकी सास रमा देवी और प्रेमिका शिवानी है। कमरा खोला तो देखा कि बहन पलंग के नीचे पड़ी है। वह काफी जली हुई थी। भांजा भी जला हुआ था। दोनों को उठाकर निजी अस्पताल ले गए। वहां से SKMCH ले गए। जहा इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गई।

दो साल से चल रहा था अवैध संबंध

हिमांशु और सोनल प्रिया की शादी 2013 में हुई थी। जब शादी हुई तब हिमांशु बेरोजगार था। शादी के बाद उसकी सेना में नौकरी लग गई। वह राजस्थान के जोधपुर में कार्यरत है। सोनम के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि नौकरी लगने के बाद हिमांशु दहेज में 10 लाख रुपए मांगने लगा। वह अक्सर सोनल के साथ मारपीट भी करता था। इधर, दो साल से उसका एक बैंक में कार्यरत शिवानी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की जिले के देवरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

नगर थाना क्षेत्र के सूतापट्टी स्थित एक बैंक में कार्यरत है। वह उससे शादी करना चाहता है। इसका विरोध बहन करती थी। कई बार पिता भी इसकी शिकायत लड़के के पिता से किए थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। घटना के समय वह लड़की भी घर में मौजूद थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!