Patna

पटरी पर गिरा चट्‌टान,”रांची-पटना वंदे भारत का रूट बदला, इस रास्ते चलेगी ट्रेन

रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है। यह बदलाव दो अगस्त से लागू हुआ है। रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन अगले आदेश तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। भारतीय रेलवे ने इसे लेकर सूचना जारी कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस रास्ते चलेगी वंदे भारत
रेलवे की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि अगले आदेश तक वंदे भारत एक्सप्रेस टाटीसिलवे, साकी और बरकाकाना होकर चलने वाली ट्रेन अब टाटीसिलवे से मूरी और बरकाकाना होकर चलेगी।

इस वजह से बदला रूट
रेलवे ने बताया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट में बदलाव क्यों किया गया है। दरअसल मंगलवार को साकी और बरकाकाना के बीच पहाड़ी चट्टान रेलवे ट्रैक पर गिर गया था। चट्टान गिरने से मंगलवार को सांकी- बरकाकाना रूट पूरे दिन प्रभावित हुआ था। बाद में धनबाद से बुलडोजर और पोकलेन मशीन भेज कर देर रात उसे हटाया जा सका था।

खतरे को देखते हुए लिया गया निर्णय
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस रूट से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होता है, उस रूट में मानसून के दौरान चट्‌टान खिसकने का खतरा बना रहता है। इसके मद्देनजर रेलवे ने अगले आदेश तक दोनों ओर से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया है।

पीएम ने किया था उद्घाटन
रांची से पटना जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को बीते 27 जून को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन रांची से पटना के बीच की दूरी 5.50 घंटे में तय कर लेती है। यह ट्रेन अत्‍याधुनिक सुविधाओं से लैस है।ट्रेन में एक्जीक्यूटिव क्लास कोच के चेयर को 180 डिग्री रोटेट किया जा सकता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!