Patna

world population day पर निकाली गयी रैली,लोगो को परिवार नियोजन पर किया गया जागरूक

world population day ।सीतामढ़ी। 12 जुलाई।विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य है प्रजनन स्वास्थ्य, परिवार नियोजन और सतत विकास को लेकर आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचाते हुए लोगों को जागरूक करना। इसी कड़ी में विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर एएनएम स्कूल की छात्राओं और स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के फायदे के बारे में जानकारी दी गयी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके साथ हीं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन मेला भी लगाया गया। जिसमें अस्थायी साधनों का निरूशुल्क वितरण किया गया तथा परिवार नियोजन पर परामर्श दिया गया। इस अवसर पर एसीएमओ सह एनसीडी पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि परिवार की खुशहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और तरक्की तभी संभव है, जब परिवार सीमित होगा।

 

विकास के उपलब्ध संसाधनों का समुचित वितरण और बढ़ती जनसंख्या दर के बीच संतुलन कायम करने के उद्देश्य से आज जनसंख्या स्थिरीकरण की सबसे अधिक जरूरत है। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा, डॉ सुधा झा, डॉ मनोज कुमार, डॉ रजनी सिन्हा एवं नर्सिंग की छात्राएं मौजूद थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!