Samastipur

सावन महोत्सव में महिलाओं ने जमकर किया डांस, पत्नी की पांच बुराई बताने का टास्क मिला था

सावन महोत्सव ।पटना.पतियों ने दिलेरी दिखाते हुए अपनी पत्नी की पांच बुराई की। दरअसल, मौका था सावन मोहत्सव का। यहां पति-पत्नी ने विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर चार-चांद लगा दिया। महिला विकास मंच की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन पटना स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया। इस महोत्सव में संगठन से जुड़ी हुई प्रदेश भर से लगभग 300 महिलाओं ने हिस्सा लिया। सावन में लग गयी आग गाने बजते ही हॉल में बैठी तमाम महिलाएं थिरकने लगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कई राज्यों से आती हैं महिलाएं

संगठन की राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी ने कहा कि महिला विकास मंच द्वारा सावन महोत्सव हर साल मनाया जाता है। इस महोत्सव में पूरे देश की अध्यक्षा आती हैं, जिसमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, कोलकत्ता आदि राज्यों से शामिल होती हैं। इस महोत्सव को बिहार आयोजित करता है। इस महोत्सव में मेहंदी, गायन, कपल डांस और अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

महिलाओं को पुरस्कृत किया गया

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूनम सलूजा ने कहा नाच-गाना कर सभी ने खूब मनोरंजन किया। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस महोत्सव में आयी महिलाओं ने खूब एन्जॉय किया। उनका कहना है की हर साल आयोजित होने वाला ये महोत्सव, उनके बिजी लाइफ से थोड़ा ब्रेक देते हुए मनोरंजन का एक जरिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!