Indian RailwaysPatna

दिल्ली से आई महिला को जंक्शन पर हुआ प्रसव पीड़ा,हुई ड‍िल‍िवरी,मुजफ्फरपुर स्टेशन पर पर गूंजी किलकारी

दिल्ली /मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मंगलवार को एक बच्ची की किलकारी गूंज उठी। जंक्शन पर एक महिला यात्री ने बच्ची को जन्म दिया। वे दिल्ली से दरभंगा जाने वाली 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस मे सफर कर रही थी। जहां, मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची तो महिला से जंक्शन उतरी थी। यहां से उन्हे सीतामढ़ी की लोकल ट्रेन पकड़नी थी। इसको लेकर वे प्लेटफार्म संख्या 7 पर रुकी थी। इसी दौरान महिला को तेज दर्द शुरू हो गया। प्लेटफार्म पर तेज दर्द होने से वे बेचैन होने लगी। प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य कर्मियों ने इसकी सूचना रेल कर्मियों को दिया। जिसके बाद रेल कर्मी ने जानकारी कंट्रोल को दिया। कंट्रोल द्वारा TTI, आरपीएफ, जीआरपी को सूचना दी गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मेडिकल की टीम आनन-फानन में प्लेटफार्म पर पहुंची

सूचना मिलते ही रेल कर्मियों ने मुजफ्फरपुर रेल स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दिया। सूचना पर मेडिकल की एक टीम आनन-फानन में प्लेटफार्म संख्या 7 पर महिला के पास पहुंची। लेबर पेन अधिक होने पर प्लेटफॉर्म पर ही शाल व चादर घेरकर बच्चे की डिलीवरी कराई गई। बताया गया कि जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। प्राथमिक जांच के बाद उसे सदर अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां से महिला अपने घर वापस चली गई।

बेटी का हुआ जन्म

बताया गया की महिला जिले के कटरा थाना क्षेत्र की परसौल की रहने वाली 26 वर्षीय अराधना देवी है। वे अपने पति रघु साह के साथ दिल्ली से मुजफ्फरपुर पहुंची थी। यहां से वे दोनो सीतामढ़ी जाने वाली लोकल ट्रेन पकड़ती। इसी दौरान महिला को तेज दर्द होने लगा। सूचना मिलने के बाद मेडिकल टीम पहुंची। फिर उन्हें प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की मदद से स्ट्रेचर पर लाया गया। लेकिन, इसी बीच महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान खुशी का माहौल बना रहा। उन्होंने कहां की लक्ष्मी हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!