Samastipur

समस्तीपुर;महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत:मायकेवालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया

समस्तीपुर के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के दशहरा गांव में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। ससुरालवालों का कहना है कि महिला की तबीयत बहुत दिनों से खराब थी। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दोनों का पहले से ही प्रेम प्रसंग था। ये दोनों भाग कर शादी करना चाहते थे। इसकी जानकारी जब दोनों के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने अरेंज मैरेज दोनों की करा दी। कुछ साल तक दोनों के बीच सबकुछ सही रहा। 2021 से दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। ससुरालवालों का कहना है कि महिला मन से बदमाश थी। इस वजह से दोनों के बीच विवाद होता था।

हालांकि घटना को लेकर मृतक के मायकेवालों का आरोप है कि पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हत्या की है। मृतिका की मां ने पुलिस को यह जानकारी दी है। घटना की सूचना मिलने पर मोहनपुर ओपी में पदस्थापित एसआई विशद विश्वास घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।

महिला के मौत के बाद गांव में पसरा मातम।
SI विशद विश्वास ने कहा कि घटना के संबंध में मृतक की मां द्वारा फोन के माध्यम से जानकारी दी गई थी। घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। ससुराल वाले द्वारा तबीयत बिगड़ने से मौत का जिक्र किया जा रहा है, जबकि मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का जिक्र किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं महिला के दादा का भी कहना है कि उसकी तबीयत ज्यादा खराब थी। हालांकि महिला के गले पर कोई निशान नहीं मिले हैं।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़।
मृतिका की पहचान समस्तीपुर जिला के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के दसहरा पंचायत के डीहदासारा गांव के रहने वाले बिट्टू कुमार के 27 साल की पत्नी राखी कुमारी के रूप में की गई है। राखी और बिट्टू के बीच हिंदू रीति रिवाज के साथ 2018 में धूमधाम से शादी हुई थी, दोनों के दो बच्चे भी हैं। मायके वाले का आरोप है कि पिछले 2 साल से पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था, इसको लेकर उक्त महिला द्वारा महिला थाना में पति के ऊपर केस दर्ज भी कराया गया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!