Samastipur

समस्तीपुर; रोसड़ा में वार्ड पार्षद के नाबालिग भाई की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर के जरही गांव में चोरी के आरोप में वार्ड पार्षद के नाबालिग भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या पांच निवासी चौधरी महतो के 15 वर्षीय मृतक श्याम कुमार के रूप में हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक किशोर वार्ड पार्षद रामबाबू महतो का छोटा भाई था। रोसड़ा शहर के निजी विद्यालय में नौवीं कक्षा का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। रोसड़ा थाना अध्यक्ष ने आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

 

मृतक के स्वजन अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। चर्चाओं की मानें तो गांव के ही वार्ड संख्या तीन निवासी राम कुमार महतो घर में ही छोटा सा दुकान चलाते हैं।

शनिवार की मध्य रात्रि में उक्त किशोर चोरी की नियत से दुकान में घुसा था। घर के लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बुरी तरह पिटाई कर दी। इसी से किशोर की मौत होने की बात बताई जा रही है। कुछ लोग करंट लगाने का भी आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!