Samastipur

समस्तीपुर;ट्रक ने मिठाई दुकानदार को कुचला,मौके पर मौत,विरोध में सड़क जाम

समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के ताजपुर महुआ पथ पर कोठिया पुल के पास शुक्रवार शाम एक ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल डाला। साइकिल सवार कोठिया चौक पर ही मिठाई का दुकान चलाता था। मृतक इसी गांव का शत्रुघ्न साह 55 वर्ष बताया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लोगों के आक्रोश को देख पुलिस भी हुई पीछे

घटना की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने शव के साथ ताजपुर महुआ पथ को कोठिया के पास जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। घटना की सूचना पर बंगरि थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है, लेकिन लोगों के आक्रोश को देखते हुए वह पीछे हट गई।

घटना के संबंध में बताया गया है कि शत्रुघ्न साह अपने घर से दुकान की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक की चपेट में आ गए थे। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, इस दौरान भाग रहे ट्रक को लोगों ने करीब 2 किलोमीटर खदेड़ कर पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

लोगों ने कहा- अक्सर होती है एसी घटना

आक्रोशित लोग मृतक दुकानदार के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना था कि आए दिन वाहन चालकों द्वारा लापरवाही से गाड़ी को तेज गति से चलाया जाता है. जिससे लोगों की जान जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!