Samastipur

समस्तीपुर;बच्चे पर चॉकलेट चोरी के आरोप में 50 हजार का लगाया था जुर्माना,बांधकर की थी पिटाई,मामले में मुखिया पति गिरफ्तार

समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र ते माहे गांव में एक किशोर की जमकर पिटाई की गई थी। इस घटना में मुखिया पति दिलीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चॉकलेट चोरी के आरोप में पिछले दिनों एक किशोर की खंभे से बांधकर पिटाई और उस पर पानी का फोर्स मारा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एसपी विनय तिवारी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि चॉकलेट चोरी के आरोप में किशोर की पिटाई और अमानवीय व्यवहार के मामले में दुकानदार मोती शाह और उसके बेटे अमरदीप शाह के अलावा मुखिया पति दिलीप सिंह को भी आरोपी मान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

मुखिया पति पर क्या है आरोप

एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मुखिया पति को पंचायत के लिए बुलाया गया था। यहां मुखिया ने किशोर पर 50 हजार का जुर्माना लगाया था। जुर्माना की राशि नहीं दिए जाने के बाद दुकानदार और उसके बेटे ने किशोर को बांध डाला और करीब 1 घंटे तक पिटाई की। साथ ही उसके चेहरे पर मोटर के पानी का लगातार फोर्स मारा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे, लेकिन किसी ने भी किशोर को नहीं बचाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

किशोर की बांधकर पिटाई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर इस मामले में माहे गांव के दुकानदार मोती साह और उसके बेटे अमरदीप कुमार के अलावा पंचायत के मुखिया पति दिलीप सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तत्काल दुकानदार और उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!