Indian RailwaysSamastipur

Samastipur RPF police ने दिखाई ईमानदारी,train में छूटे बैग को यात्री को लौटाया,यात्री खुश

Samastipur RPF police; समस्तीपुर आरपीएफ पुलिस ने ट्रेन संख्या 02570 से सफर कर रहे एक यात्री के छुटे बैग को ट्रेन से बरामद कर उसे यात्री को वापस लौटाया। आरपीएफ पोस्ट को रेल मदद शिकायत से ट्रेन में बैग छूट जाने की शिकायत मिली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसके बाद में आरक्षी अनिता मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रेन के कोच से बैग को सकुशल बरामद कर लिया। इसकी सूचना शिकायतकर्ता महमदपुर कुआरी निवासी मो. इर्शाद को दी गई। रविवार को पहुंचे इर्शाद को उप निरीक्षक पी के चौधरी ने सत्यापन के बाद में बैग सौंप दिया। बैग में करीब 6 हजार रुपए के सामान थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि बैंग में बहन की शादी को लेकर खरीद किए गए सामान था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!