Samastipur

Samastipur news ; खून से लथपथ मिला युवक,सिर पर 5 बार चाकू से वार के निशान,पहचान में जुटी पुलिस

Samastipur news;समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगूनिया रघुकण्ठ गांव के बगीचे से शुक्रवार सुबह एक अधेड़ को जख्मी हालत में बरामद किया गया है। अधेड़ को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी किया गया है। उसके सिर पर पांच बार चाकू से वार किया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 पुलिस की टीम पहुंचकर जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लगूनिया रघुकंठ गांव में शुक्रवार सुबह लोग शौच करने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बगीचे में खून से लथपथ एक अधेड़ को पड़ा देखा। लोगों ने पास में जाकर देखा तो अधेड़ में जान बची थी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी अधेड़ को गंभीर हालत में उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि घायल की पहचान नहीं हो पाई है। किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। पहचान को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!