Issues Problem NewsSamastipur

Samastipur;विवाहिता की हत्या:परिजनों ने कहा- दहेज में 51 हजार बकाया होने पर मार डाला

Samastipur;समस्तीपुर में सुबह दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मामला जिले के चकमहेसी थाने के डढिया पोखर गांव का है। इसको लेकर परिजनों ने बताया कि दहेज में 51 हजार रुपए बकाया रह गया था। ऐसे में राशि नहीं देने पर विवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए ससुराल वाले शव को गढ्‌ढा का गोहिरा से जलाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने चीता शव को बाहर निकाला। पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

मृतक की पहचान चकमहेसी थाने के डढिया पोखरी हाजीगंज निवासी संतोष राम की पत्नी अंजली कुमारी 20 वर्ष के रूप में की गई है। अंजली कर शादी गत वर्ष हुई थी। अंजली की मां पटोरी थाने के धनुखि वसंत गांव निवासी लक्ष्मी राम की पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी गत वर्ष हुई है।

पिछले दो महीना से उसके दामाद और बेटी के ससुराल वाले दहेज का 51 हजार रुपए बकाया की मांग कर रहे थे। शादी में हुए कर्ज के कारण वह राशि देने में असमर्थ थी। जिसके कारण उनकी बेटी के साथ मारपीट की जा रही थी। उनकी पुत्री ने 4 जुलाई को फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है। सूचना पर जब वे लोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसके ससुराल वाले उसके शव को श्मशान मे ले जाकर गढ्‌ढा का गोहिरा से जलाने की तैयारी कर रहे थे। मना करने पर भी नहीं मान रहे थे। जब उन लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तब जाकर शव को बाहर निकाला गया।

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

चकमहेसी थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश टिड्‌डू ने कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!