Samastipur

समस्तीपुर;बीजेपी में परिवारवाद की अम्बार,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बाबूजी पहले कांग्रेस,फिर RJD, JDU और मांझी के साथ थे :प्रशांत किशोर

समस्तीपुर: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने युवाओं के एक कार्यक्रम में बिहार की राजनीति में परिवारवाद से सचेत करते हुए कहा कि आज बिहार में सभी पार्टियों की सूची बनाइएगा तो कांग्रेस, RJD, JDU, BJP समेत सभी दलों की तो आपको पता चलेगा कि यहां साढ़े बारह सौ परिवार के सदस्य ही एमपी, एमएलए बनते हैं। राजनीतिक दल चाहे जो भी हो बनेगा वही आदमी जिसके बाबूजी विधायक हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बीजेपी के परिवारवाद का उदाहरण देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी देख लीजिए भाजपा में जो अध्यक्ष बने हैं। आपको लगता है लालू जी का लड़का बन गया है। भाजपा को आप परिवारवाद वाली पार्टी नहीं मानते हैं, लेकिन इसका असर देखिए। भाजपा ने जिसको बिहार में नेता बनाया है उनके बाबूजी पहले कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे। फिर RJD के विधायक बने और फिर JDU में विधायक हो गए।

 

इसके बाद मांझी के होने के बाद अभी भाजपा में वहीं हैं। परिवार एक ही है घूमकर सब दल में रहता है। आज यही कारण है कि बिहार में साढ़े बारह सौ परिवार के लोग एमपी, एमएलए बनते हैं। आज इस चक्र को तोड़ना है तो नीचे से नए लड़कों को खड़ा करना पड़ेगा वरना आप बिहार में जी जिताना चाहें कुछ कर लीजिए, आप लालू पर गुस्सा करके भाजपा को जीता दीजिएगा तो उसमें भी वही मंत्री बनेगा जो लालू जी में था। जन सुराज इसी परिवारवाद को तोड़ने का प्रयास है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!