Issues Problem NewsSamastipur

समस्तीपुर:एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के कारण टोटो और ऑटो से मरीज को लेकर पहुंच रहे हैं अस्पताल

समस्तीपुर।जिले के सरकारी एम्बुलेंस कर्मी व आशा कर्मियों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इसको लेकर प्रसव को अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाएं व रेफर होकर दूसरे अस्पताल जाने वाले मरीजों की परेशानी अधिक बढ़ी हुई है। एम्बुलेंस कर्मी अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जबकि आशा कर्मी अपनी 9 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल कर रही है। शुक्रवार को एम्बुलेंस कर्मियों ने सदर अस्पताल में धरना दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इससे स्वास्थ्य विभाग की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। प्रसव को अस्पताल आने वाली महिलाओं को जहां आशा का सहयोग नहीं मिल रहा है। वहीं एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल के कारण वह किसी तरह निजी वाहन से परिजनों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सदर अस्पताल के इमरजेंसी व अन्य पीएचसी से रेफर मरीज निजी एम्बुलेंस व वाहनों के सहारे दूसरे अस्पताल तक जाने को मजबूर बने हैं। इससे मरीजों को आवागमन में अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है। साथ ही परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। बताया गया कि शुक्रवार को शाम तक पांच मरीजों को पटना व दरभंगा रेफर किया गया। लेकिन एम्बुलेंस की सेवा नहीं मिलने से वह निजी वाहन के सहारे अस्पताल जाने को निकले।

प्रखंड के पीएचसी व सीएचसी समेत अनुमंडल अस्पताल से रेफर किए गए मरीज निजी वाहन के सहारे सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। कोई ऑटो तो कोई निजी वाहन व ई रिक्शा से अस्पताल पहुंच रहा है। अस्पताल परिसर में ई रिक्शा से आने वाले मरीजों की संख्या अधिक नजर आती है। सरायरंजन | मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हरिलोचनपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर धरना जारी रखा । इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था पूर्णत: ठप रही। उनकी मुख्य मांगो में आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मी घोषित करने,उनकी प्रतिमाह मजदूरी 10 हजार रुपए करने,उन्हें 10 लाख की बीमा योजना से लाभान्वित करने, कोविड काल के दौरान लंबित 24 हजार की राशि का भुगतान करने जैसी मांगे शामिल हैं। मौके पर आशा चन्द्रकला देवी,ललिता देवी,रीता देवी,कविता देवी,अनीता देवी,निरमला कुमारी, पिंकी शर्मा,रंजू देवी,रूबी देवी,वीणा देवी,लालती देवी,रेणु देवी,शर्मा दी बेगम,ललिता कुमारी आदि मौजूद थे। बिथान प्रखंड के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं एवं फेसिलेटरों ने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता वीना कुमारी ने की।

मौके पर आशा विमला कुमारी,नीलू देवी,कुमारी गीता,पूनम कुमारी,अरुणा देवी, पुनीता कुमारी,रिना देवी,पिंकी कुमारी,विभा कुमारी,सोनी देवी मीना कुमारी,सुनीता कुमारी,रेखा, प्रतिभा,ममता आदि थी। मोहिउद्दीननगर| मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का हड़ताल जारी रहा। इस दौरान धरना के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया। इस कारण करीब दो तीन घंटो तक ओपीडी एवं आरआई कार्य सहित सभी काम बाधित रहा। आम लोगों के समझाने के बाद ताला खोला गया। इस दौरान कई मरीज एवं पार्सल लौट गये। इसका नेतृत्व सुनील कुमार कर रहे थे। मौके पर आशा देवी,चंदा देवी ,द्रौपदी देवी,रेखा देवी ,इंदु कुमारी,महादेवी,सरिता झा,मुनचुन देवी ,सुधा देवी आदि थे। मोरवा में आशा व आशा फेसिलेटर संघ की ओर से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल मोरवा में जारी रहा। अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत मोरवा में भी सीएचसी मोरवा व एपीएचसी चंदौली के समक्ष आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर हड़ताल पर बैठकर ओपीडी को प्रभावित किया। आशा कार्यकर्ता 10,000 नियत मासिक मानदेय से कम नहीं। इनके आंदोलन से सीएचसी मोरवा व एपीएचसी चंदौली में ओपीडी नहीं चल पा रहा है। आंदोलनकारी मरीज को आने नहीं दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!