Samastipur

Samastipur Breaking:स्कूल से लौट रहे 6 साल के बच्चे का अपहरण,शोर मचाया तो बदमाशों ने चलते टेंपो से फेंका

Samastipur Breaking: समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसंड पश्चिमी पंचायत के जुरखा डीह गांव में बुधवार की शाम चार बजे स्कूल से घर लौट रहे छह साल के एक छात्र को बदमाशों ने टेंपो से अगवा कर लिया। बच्चे ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसे चलती गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी हालत में बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

 

जख्मी की पहचान जुरखा डीह वार्ड पांच निवासी मनोज कुमार के छह वर्षीय पुत्र उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है। जख्मी छात्र के परिजनों ने भूमि विवाद में घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, जख्मी उत्कर्ष कुमार जुरखा डीह प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र हैं। हर दिन की तरह बुधवार को भी विद्यालय में छुट्टी होने के बाद करीब चार बजे पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में टेंपो पर सवार बदमाशों ने उसे जबरन अगवा कर लिया।

जब बच्चे ने शोर मचाया तो उसे चलती टेंपो से नीचे फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल बच्चे के पिता ने बताया कि साल 2008 से ही गांव में कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। उन्होंने हत्या की नीयत से अपहरण का प्रयास करने की आशंका व्यक्त की है।

दरभंगा के अस्पताल में भर्ती
जख्मी छात्र को गंभीर हालत में दरभंगा के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!