PatnaSamastipur

समस्तीपुर;अश्वमेध देवी ने राज्य महिला आयोग कार्यालय पहुँच अध्यक्ष पद का पदभार किया ग्रहण, लोगो ने दिया बधाई

समस्तीपुर :- बिहार सरकार द्वारा राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन किया गया जिसमें उजियारपुर की पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद आज शुक्रवार को उन्होंने पटना कार्यालय पहुंच अपना पदभार ग्रहण कर लिया। बता दें कि यह नियुक्ति अधिकतम तीन साल के लिए की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसके अलावा जहानाबाद की प्रभावती मांझी, सिवान की डॉ. सुजाता सुम्ब्रई, भागलपुर की रबिया खातून, गोपालगंज की सुनीता कुशवाहा, पटना की श्वेता विश्वास, पूर्णियां की सुलोचना देवी एवं सहरसा की प्रो. गीता यादव को भी गैर सरकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

बता दें कि समस्तीपुर को दूसरी बार राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष पद मिला है। इससे पहले पूर्व विधायक मंजू प्रकाश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। जबकि सदस्य के रूप में नीलम सहनी एवं मंजू कुमारी पहले रही हैं। बता दें कि अश्वमेध देवी कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुकी हैं। वह समता पार्टी के समय से ही पार्टी से जुड़ी हुई हैं।

उजियारपुर लाेकसभा क्षेत्र बनने के बाद पहली बार वह सांसद बनीं। इसके बाद कई लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गई। पार्टी के प्रति वफादारी एवं उनकी सक्रियता को देखते हुए ही उन्हें यह इनाम मिला है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!