Samastipur

Samastipur;सिंघिया में विवाद की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम पर हमला,एएसआई जख्मी

Samastipur;विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट के समीप गुरुवार शाम एक विवाद की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिसमें एएसआई उपेन्द्र कुमार जख्मी हो गए। जिन्हें आनन-फानन में पुलिस टीम ने विभूतिपुर सामुदायिक स्नास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक शक्तिनाथ ने उनका प्राथमिक उपचार किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिंघियाघाट वार्ड 5 निवासी दिनेश राम के पुत्र आदर्श कुमार ने मुर्गा दाना के लिए अरुण चौक स्थित एक डीलर को ऑर्डर दिया था। मुर्गा दाना लाने के लिए गांव में हीं घरजमाई बनकर रह रहे जुगाड़ गाड़ी चालक कृष्ण मुरारी उर्फ मुरारी गया था। जो मुर्गा दाना ऑर्डर देने वाले के घर पहुंचा।

जख्मी कर जारी उपचार।
दाना की दो बोरी उतारते ही किराया को लेकर चालक और ऑर्डरकर्ता के बीच विवाद हो गया। जिस पर चालक दाना लेकर अपने घर चला गया। इसके बाद मुर्गी दाना वाले चालक के घर पहुंचा। साथी घटना की जानकारी पुलिस के 112 पर कॉल कर दी।

सूचना पर पहुंची थी 112 नंबर टीम की पुलिस

इस सूचना पर एएसआई उपेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अंजली कुमारी और चालक नरेन्द्र प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपित को खदेड़ कर पकड़ने का कोशिश किया। चालक भागने के क्रम में गिरकर जख्मी हो गया। उसका उपचार स्थानीय स्तर पर पुलिस करवा रही थी। तभी युवक फिर भागने लगा। पुलिस द्वारा खदेड़ कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर ईंट चला दी। ईंट एएसआई उपेन्द्र कुमार के सिर पर लगी और वे लहुलुहान हो गए।

इसी वाहन से पहुंची थी पुलिस।
थानाध्यक्ष ने क्या कहाथानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक चालक द्वारा पुलिस पर हमला की सूचना मिली है। चालक का मंदबुद्धि बताया गया है। जख्म का उपचार सीएससी में कराया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!