Patna

प्लुरल्स पार्टी के संस्थापक पुष्पम प्रिया ने अपने पिता विनोद चौधरी को दी मुखाग्नि,नम आंखों दिया अंतिम विदाई

प्लुरल्स पार्टी।स्नातक क्षेत्र के पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. विनोद चौधरी के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बिशनपुर गांव स्थित सोमवार को उनके आवास पर हजारों की संख्या में उनके चाहने वालों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दे कर शोक व्यक्त किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान श्मशान घाट के निकट उनकी छोटी पुत्री सह प्लुरल्स पार्टी के संस्थापक पुष्पम प्रिया को मुखाग्नि नहीं देने का विरोध किया। जिसके बाद लोगों को उनके परिवार के द्वारा बताया गया कि पूर्व विधानपरिषद स्व.चौधरी की अंतिम इच्छा थी कि उनके निधन पर उनकी पुत्री ही उन्हें मुखाग्नि देगी। बताया गया कि बताया जा रहा है कि स्व.चौधरी 68 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे कई महीनों से लगातार बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर पूरे राजनीतिक गलियारों में शोक व्याप्त है। उनके जन्म भूमि बिशनपुर गांव पैतृक आवास पर शोकाकुल लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। बता दें कि स्व.चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक गुरु शिक्षाविद स्व.उमाकांत चौधरी उर्फ उमा बाबू के बड़े पुत्र थे। उन्हें अंतिम दर्शन करने के लिए उनके पैतृक घर पर क्षेत्र के सांसद, विधायक कई राजनीतिक संगठन के वरिष्ठ नेता उनके चाहने वाले हजारों की तादाद पहुंचे थे। विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. वैद्यनाथ चौधरी उर्फ बैजू ने कहा कि इनका जाना ना सिर्फ हम लोगों के लिए बल्कि पूरे राजनीतिक जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। प्रखंड प्रमुख सह जदयू नेता विकास कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी का इस दुनिया से विदा होना राजनीतिक जगत के साथ-साथ शिक्षा जगत में भी लोगों में शोक है।

 

उनके अंतिम संस्कार में बेनीपुर के विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी, नगर विधायक संजय सरावगी, जदयू जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल, जदयू जिला युवा उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, प्रिंस परमानंद झा, उदय शंकर चौधरी, कृष्ण भगवान चौधरी, बुचिन्दर झा, कृष्ण देव राय, मनोज कुमार चौधरी आदि हजारों की संख्या में उनके चाहने वालों ने उन्हें शोक व्यक्त करते हुए मैजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!