Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर से लापता लड़की सीतामढ़ी में मिली; कुंवारे चाचा के लिए भतीजे ने की प्लानिंग,”नाबालिग गर्लफ्रेंड को भगाया

मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को घर से भगाया। फिर उसकी शादी अपने 38 साल के कुंवारे चाचा से करा दी। प्रेमिका चार दिन पहले ननिहाल जाने की बात कहकर घर से सीतामढ़ी के लिए निकली थी। उसका प्रेमी सीतामढ़ी के सैदपुर बस स्टैंड पर उसका इंतजार कर रहा था। जहां से वह अपने प्रेमी चंदन के साथ उसके गांव वाराडीह चली गई। गांव पहुंचने के बाद चंदन ने 16 साल की नाबालिग कि शादी अपने ही गांव के 38 साल के मुन्ना सिंह से करा दी। मुन्ना सिंह रिश्ते में चंदन का चाचा लगता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जा रहा है कि मुन्ना की शादी नहीं हो रही थी, इसलिए चंदन ने ऐसा किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस ने चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि आरोपी चंदन फरार है। मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र का है।

परिजन ने अपहरण का मामला करवाया दर्ज

लड़की मुजफ्फरपुर में अपने दादा, दादी, चाचा और चाची के साथ रहती है। उसके माता-पिता मुंबई में रहते हैं। लड़की के परिजनों ने बताया कि 14 जुलाई को नाबालिग ने बताया कि वो अपने नानी के घर सीतामढ़ी जा रही है। घर से निकलने के बाद उसकी कोई खबर नहीं मिली तो उसके परिजन लड़की की खोजबीन करने लगे, लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद लड़की के चाचा ने औराई थाना में अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई। जिसके बाद लड़की के बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली की लड़की सीतामढ़ी जिले में है। इसके बाद आज सुबह कैसे के आईओ दरोगा राधे श्याम सिंह सीतामढ़ी गए और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।

सीतामढ़ी से नाबालिक लड़की को किया बरामद

पूरे मामले पर औराई थाना के दरोगा राधे श्याम सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को लड़की अपने ननिहाल भंडारी जा रही थी। इसी दौरान समस्तीपुर के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के वाराडीह में चंदन नमक युवक से मिली। चंदन से उसका पहले से संपर्क था। लड़की को सीतमढ़ी जिले के वाराडीह से बरामद कर लिया गया है। कोर्ट में उसका बयान दर्ज करवाया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!