Indian RailwaysPatnaVaishali

सोनपुर मंडल द्वारा चलाया गया मेगा टिकट जांच अभियान,4656 यात्रियों से वसूला 32 लाख 58 हजार

सोनपुर मंडल ।सोनपुर मंडल द्वारा यात्रियों को परेशानी मुक्त, आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने एवं बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने हेतु लोकल, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ स्पेशल ट्रेनों में लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। सोनपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में लगातार सोनपुर मंडल के सभी रेल खंडों में टिकट चेकिंग की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी क्रम में सोनपुर मंडल के सोनपुर, हाजीपुर ,मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, बरौनी, खगड़िया सहित विभिन्न रेल खंडों में दिनांक 17/7/23 को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मेगा टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकटों पर यात्रा करने वालों कुल 4656 यात्री पकड़े गए, जिनसे दंड स्वरूप 32 लाख 58 हजार 530 रुपए वसूले गए।

रेल प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में इस तरह के और भी टिकट चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।सोनपुर मंडल यात्रियों से अपील करती है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!