Lakhisarai

समापन समारोह में चित्रांकन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागीयों को किया गया पुरस्कृत

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लखीसराय ।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी),पटना एवं मुंगेर द्वारा लखीसराय के कनीराम खेतान उच्च विद्यालय, मैदान में आयोजित तीन दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव, 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिन समापन कार्यक्रम के दिन बड़ी संख्या में लोग फोटो प्रदर्शनी देखने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे।कार्यक्रम के तीसरे बुधवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि डाँ0 प्रवीण कुमार सिन्हा, आईएमए, सीआरपीएफ,215 बटालियन, जमुई अरूण कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

आज के मुख्य अतिथि डाँ0 श्री प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रम शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक हो।

कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी रोशन कुमार, रंजीत कुमार,करण कुमार और अंकित कुमार केआरके,उच्च विद्यालय, लखीसराय रूपा कुमारी, मध्य विद्यालय, नया बाजार, लखीसराय को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया ।

कार्यक्रम के तीसरे दिन भी सीआरपीएफ के 215 बटालियन, जमुई के द्वारा मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुफ्त जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपना जांच करवाया। जांच के बाद लोगों को मुफ्त दवाइयां भी दी गई।

कार्यक्रम स्थल पर आज विभाग के सांस्कृतिक दल के कलाकारों के द्वारा गीत, संगीत और नाटक का मंचन किया गया। लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द उठाया। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया,जिसमें सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को मौके पर विभाग के अघिकारियों के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन सीबीसी,पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सीबीसी, मुंगेर के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सुदर्शन किशोर झा ने किया। विभाग के आदर्श कुमार, सुरेंद्र चौधरी, अशोक कुमार, राजू कुमार और संतोष यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!