Lakhisarai

पर्यावरण भारती के तत्वावधान में स्व,मदन दास देवी की पुण्य स्मृति में किया गया पौधारोपण।

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लखीसराय।पर्यावरण भारती द्वारा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से बचने हेतु राष्ट्रभक्त महानुभाव के पुण्य स्मृति में पौधारोपण 2008 से ही लगातार किया जा रहा है। इस दौरान आज तक एक लाख 24 पौधे लगाये जा चुके हैं।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के मुंगेर विभाग संयोजक एवं पिपरिया ग्रामवासी प्रशान्त कुमार यदुवंशी ने बताया कि भारत ही नहीं संसार के मानव को प्राकृतिक ऑक्सीजन प्राप्त करने हेतु वृक्षारोपण करना अनिवार्य है।5 वर्षों तक उसकी सुरक्षा करना होगा।
पर्यावरण भारती के संस्थापक,पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक तथा अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि भारत राष्ट्रभक्तों की भूमि है। मातृभूमि की सेवा में जीवन न्यौछावर करने वालों की एक कतार है।उन्हीं में से एक हैं—“स्व0 मदन दास देवी जी “। उनका जन्म 9 जुलाई 1942 को महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ था।वे बचपन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने।ऐसे राष्ट्र ऋषि की पुण्य स्मृति में सोमवार को पौधारोपण किया गया।
पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में मुंगेर विभाग संयोजक प्रशांत कुमार यदुवंशी ,केशव कुमार यादव,राहुल कुमार यादव,सुबोध,दीपक,बबलूकुमार,धनराज,अमित,सुमित ललन कुमार यादव,नीरज ,प्रीतम कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!