Samastipur

समस्तीपुर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में तैनात होमगार्ड जवान की हार्टअटैक से हुई मौत

समस्तीपुर शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में तैनात होमगार्ड जवान की मौत रविवार को हार्ट अटैक से हो गई। जवान की मौत की सूचना पर परिवार के सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। मृतक जवान की पहचान हलई ओपी के केशो नारायणपुर गांव के ब्रज मोहन शर्मा के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जवान ब्रज मोहन शर्मा पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा में सुरक्षा को लेकर तैनात थे। रविवार को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सहकर्मी अभिषेक भारती ने बताया कि सभी लोग अपने ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक रविवार दोपहर उनकी तबीयत बिगड़ी, उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। जहां, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, जवान की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में सदर अस्पताल परिसर में होमगार्ड जवानों की भीड़ जुट गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!