dharamLakhisarai

मिनी देवघर से सुप्रसिद्ध अशोक धाम के कांवरियों को विजय सिन्हा ने दिया यह सौगात

लखीसराय ।भाजपा विधान मंडल दल के नेता सह स्थानीय विधायक विजय सिन्हा ने श्रावण के पावन माह के प्रथम दिन लखीसराय सहित पूरे बिहार वासियों के सुख-शांति और समृद्धि के लिए लखीसराय स्थित बाबा इन्द्र दमनेश्वर महादेव अशोक धाम में पूजा-अर्चना कर श्रावणी मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वर्षाें से श्रद्धालुओं की मांग को लेकर 2 करोड़ की लागत से बनने वाले गंगा सरोवर और घाट निर्माण की घोषणा की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

श्री सिन्हा ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि लखीसराय का अशोक धाम बिहार के मिनी देवघर के नाम से विख्यात है । प्रत्येक वर्ष श्रावण के महीने में लाखों-लाख श्रद्धालु यहां जल चढ़ाने आते हैं, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अशोक धाम को पर्यटन स्थल घोषित करना तो दूर सरोवर और घाट का निर्माण तक नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि इस बावत में मेरे द्वारा कई बार अशोक धाम, मां बाला त्रिपुर सुंदरी एवं श्रृंगी ऋषि धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने हेतु एवं अशोक धाम में सरोवर और घाट निर्माण को लेकर सरकार को पत्र लिखा है।

श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार विरासत-सांस्कृतिक और तपस्वियों की कर्म भूमि है । यहां कई प्राचीन धरोहर आज भी मौजूद है लेकिन सरकार की उदासीनता और मुख्यमंत्री के अपने दीवा स्वप्न के कारण ना तो उन धरोहरों को संरक्षित किया जा रहा है और ना ही पर्यटन के क्षेत्र में कोई कदम ही बढ़ाया जा रहा है। जिससे बिहार के बहुत सारे धरोहर क्षतिग्रस्त होते जा रहे हैं, जो हम सभी बिहार वासियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

श्री सिन्हा ने कहा कि लखीसराय का स्थानीय विधायक होने के नाते यहां की हर छोटी-बड़ी समस्या को दूर करने हेतु प्रयास करना मेरा दायित्व है। इसके लिए सदैव तत्पर हूं।

श्री सिन्हा ने श्रावणी मेला के उद्घाटन के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सरोवर और घाट निर्माण के लिए मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत अपने विधायक फंड से 02 करोड़ रूपये देने का घोषणा किया। इसके पूर्व सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में नेता प्रतिपक्ष सहित डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार , ट्रस्ट के सचिव डॉ श्याम सुंदर प्रसाद सिंह,डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा , मनोरंजन कुमार व अन्य गणमान्य लोगों की ओर से श्रावणी मेला महोत्सव के अवसर पर भगवान शंकर के ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना किया गया ।मौके पर अन्य अधिकारीगण एवं भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!