Patna

वेस्टेज वस्तुओं से भी सँवारी जा सकती है तकदीर: निशा सेठ

गया: दुनिया मे कुछ भी बेकार नहीं होता, बल्कि उसकी कीमत समझने की जरूरत है। कहते हैं कि हर कोई टैलेंटेड होता है बस जरूरत होती है उस टैलेंट को स्किल में परिवर्तित करने की। कुछ ऐसे ही प्रयासों के लिए गया कि इनर व्हील की अध्यक्ष निशा सेठ को जाना जाता है। अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर लगातार कुछ बेहतर करते रहती हैं। इस बार इन्होंने जीरो वेस्टेज से महिलाओं को रोजगार दिलाने हेतु इनरव्हील गया सिटी द्वारा निशा सेठ के नेतृत्व में एक छोटा सा प्रयास किया गया, जिसके तहत यह बताया गया की कैसे पुराने पेपर और शादी के पुराने कार्ड से पेपर बैग और लिफाफा तैयार किया जा सकता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पेपर बैग और लिफाफा बनाने का प्रशिक्षण जरूरतमंद महिलाओं को दिया गया ताकि महिलाएं घर बैठे ही अपने खाली समय का सदुपयोग कर पेपर बैग और लिफाफा बना कर अपनी आर्थिक स्थिति ठीक कर सकें। इस बात की जानकारी क्लब की संपादक कंचन कुमार ने देते हुए बताया की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपने घर से ही शुरुआत करनी चाहिए, जिससे वह कुछ पैसे भी अर्जित कर सकती है और घर की देखभाल भी कर सकती हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!