Patna

संदेहास्पद स्थिति में अधेड़ की मौत,परिजन गला दबाकर हत्या का लगा रहे आरोप

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नालंदा में एक व्यक्ति का घर के दालान में संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी गांव का है. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि पूर्व के विवाद में इनकी हत्या हुई है लेकिन कारण स्पष्ट नहीं किया है. मृतक की पहचान अरविंद पासवान (50) पिता सीताराम पासवान के रूप में किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

 

वहीं, घटना के संबंध में नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली तो पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तहकीकात में जुट गई है. कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. प्रथम दृष्टया परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी…

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!