Samastipur

दलसिंहसराय के बेकरी कारोबारी की पंखा से लटकता मिला शव, प्रेम प्रसंग की जताई जा रही आशंका

दलसिंहसराय ।समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर वार्ड 32 मोहल्ला में राज बेकरी नामक दुकान कारोबार ने फंदे से लटककर जान दे दी। कारोबारी की पहचान जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी रामवृक्ष महतो का 25 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार बताया गया है। जो समस्तीपुर के काशीपुर में किराए के मकान लेकर रहता था और बेकरी चलाता था। घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए देर रात सदर अस्पताल भेजा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में बताया गया है कि नवीन दोपहर ही अपनी दुकान से कर्मचारियों को यह कह कर निकला कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है आराम करने के लिए जा रहा है। लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो दुकान का स्टाफ उसके क्वार्टर पर जाकर काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने गेट नहीं खुला।

बाद में मामले की जानकारी दलसिंहसराय में उसके परिजनों को दी गई ।क्षदेर रात परिजन समस्तीपुर पहुंचे तो नगर पुलिस के सामने किवाड़ को थोड़ा गया। किवाड़ तोड़े जाने के बाद सभी लोग दंग रह गए कारोबारी का शव पंखा से लटक रहा था।

आसपास नहीं मिला सुसाइड नोट

कारोबारी ने किस कारण सुसाइड की है यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है शव के पास सुसाइड नोट आदि भी नहीं मिला है बताया गया कि कारोबारी की अभी शादी नहीं हुई थी और वह बैचलर ही रहता था। माना यह भी जा रहा है कि घटना के पीछे कारोबार में लॉस के अलावा प्रेम प्रसंग भी हो सकता है।

नगर थानाध्यक्ष ने क्या कहा

नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है चुकी कमरा अंदर से बंद था। कमरा को बाहर से तोड़ा गया है। आत्महत्या के पीछे का क्या कारण है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!