EducationSamastipur

Dalsinghsarai: RL Mahato College ने बीएड फाइनल वर्ष के परिणाम में लहराया परचम,अनुपम कुमारी ने 90% अंक लाकर पूरे कॉलेज में किया टॉप

Dalsinghsarai: RL Mahato College ;दलसिंहसराय।स्थानीय आरएल महतो बीएड कॉलेज के बीएड कोर्स सत्र 2021-23 के वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना के द्वारा बुधवार को घोषित किया कर दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस रिजल्ट में अपना परचम लहराते हुये महाविद्यालय की प्रशिक्षु अनुपम कुमारी ने 90% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया.वहीं कृति कौशल ने 89.23% अंक लेकर द्वितीय स्थान, नेहा कुमारी ने 89.08% अंक लेकर तृतीय स्थान, सौरभ सुमन ने 88.92% अंक लेकर चतुर्थ स्थान व चाँदनी कुमारी ने 88.77% अंक लाकर पांचवा स्थान प्राप्त किया।

 

महाविद्यालय टॉप टेन में शामिल अन्य प्रशिक्षुओं में निधि कुमारी ने 88.62%, पूजा कुमारी ने 88.46%, भगवान दास एवं खुशबू कुमारी ने 88.31%, अविनाश चंद्र ने 88%, मंजू कुमारी ने 87.69% का प्राप्तांक हासिल कर कॉलेज टॉपर बनने का गौरव हासिल किया.इसके अलावे 77 प्रशिक्षुओं ने 80% से ऊपर अंक लाकर जिले में इतिहास रच दिया.वहीं शेष अन्य सभी प्रशिक्षु भी प्रथम श्रेणी के साथ डिक्सटेंशन अंकों से उत्तीर्ण हुए.परीक्षाफल में मिली सफलता पर महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई दिया।

महाविद्यालय टॉपर अनुपम कुमारी ने बताया कि वो रिजल्ट से काफी खुश है.अनुपम ने कहा कि मैंने परीक्षा की तैयारी अच्छे ढंग से किया था. मेरा परीक्षा का परिणाम माता-पिता का आशीर्वाद एवं महविद्यालय के सारे असिस्टेंट प्रोफेसर के अथक परिश्रम एवं कुशल मार्गदर्शन के द्वारा ही हो पाया है.मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. बकर जाफिर,केशव कुमार चौधरी, बकर जाफिर,सत्यम,निर्मल कुमार चंचल,चंदा कुमारी,मुकेश कुमार राय,पल्लव कुमार पारस एवं रूपक कौशल ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!