Samastipur

Dalsinghsarai News;आरबी कॉलेज में एनसीसी द्वारा दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Dalsinghsarai News:दलसिंहसराय।स्थानीय आर बी कॉलेज दलसिंहसराय के परिसर में 12 बिहार बट्टालियन एन सी सी समस्तीपुर के द्वारा चलाये जा रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर -4 के दूसरे दिन 12 बिहार बट्टालियन एन सी सी समस्तीपुर के समादेशी पदाधिकारी सह कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र रावत ने उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन में कर्नल रावत ने कैडेटों को एन सी सी के “एकता और अनुशासन” के मोटो को पालन करते हुए शिविर में दिये जाने वाले प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए पेर्रित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

साथ ही साथ एक अनुशासित एवं आदर्श नागरिक बनकर अपने समाज एवं देश की सेवा के लिए पोर्त्साहित भी किया। शिविर के दूसरे दिन समस्तीपुर जिले के सभी महाविद्यालयों एवं विद्यालयों से शिविर में सम्मिलित लगभग 400 से अधिक एनसीसी कैडेटों को शारीरिक प्रशिक्षण, डिर्ल प्रशिक्षण, हथियार चलाने का प्रशिक्षण एवं मानचित्र पढ़ने का प्रशिक्षण दिया गया।

यह शिविर 22 जुलाई से 31 जुलाई तक 10 दिनों तक चलेगा। इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट (डा) धीरज कुमार पाण्डेय एवं 12 बिहार बट्टालियन के ए एन ओ लेफ्टिनेंट (डा) राहुल मनहर, सेकेंड आफिसर अनूप कुमार, सेकेंड आफिसर विष्णु पिर्या, जी सी आई सुषमा कुमारी, एस एम कृष्ण बहादुर थापा सहित सभी जे सी ओ, एन सी ओ तथा पी आई स्टाफ मौजूद रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!