EducationSamastipur

Dalsinghsarai News; आरबी कॉलेज मे छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ व प्रेरण कार्यक्रम सत्र 2023–2027 का आयोजन

Dalsinghsarai News;दलसिंहसराय!स्थानीय आर. बी. कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रो. संजय झा की अध्यक्षता में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम आधारित चार वर्षीय  स्नातक कार्यक्रम (एफ.वाई.यू.पी.) के छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ -सह- प्रेरण कार्यक्रम सत्र 2023–2027 का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुरेश कुमार शाह ने  नई शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण पहलू पर प्रकाश डाला.डॉ. राजकिशोर कार्यक्रम संयोजक तथा मंच संचालन डॉ धीरज कुमार पांडे ने किया.प्रो. झा ने बताया कि महाविद्यालय में स्नातक विज्ञान,कला के सभी 14 विषयों की पढ़ाई होती है!

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उपस्थित छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढाई करने की सलाह देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा पटेल ने छात्र-छात्राओं से नियमित महाविद्यालय आने की अपील करते हुए कहा कि कॉलेज आने से कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है!

वही मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार, रसायन विज्ञान के डॉ. अपूर्व सारश्वत, प्राध्यापक डॉ. अनूप कुमार,डॉ. शशिभूषण सिन्हा, डॉ. ज्वाला प्रसाद राय, डॉ. धीरज कुमार, डॉ शिवानी प्रकाश, डॉ अविनाश कुमार प्रसाद,डॉ. प्रकाश अग्रवाल, डॉ. श्रुति कुमारी आदि ने शिक्षा के महत्व एवं उसके विविध पक्षों पर सविस्तार विचार प्रकट करते हुए उनका मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में शिक्षकेतर कर्मचारी सपना कुमारी,मलय कुमार सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे!

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!