Samastipur

dalsinghsarai:झमाझम बारिश के बीच डीएसपी समेत 3 थानाध्यक्षों ने लगाई 10 KM की दौड़

dalsinghsarai।शनिवार की सुबह तेज बारिश के बीच दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मिनी मैराथन में हिस्सा लिया। मैराथन में शामिल पुलिसकर्मियों ने 10 किमी दौड़ लगाई। डीएसपी के नेतृत्व में आयोजित मिनी मैराथन दौड़ में दलसिंहसराय सरदारगंज से विद्यापतिनगर स्मारक चौक पहुंच कर समाप्त हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जवानों ने 10 किमी की दौड़ 45 मिनट में पूरा किया। डीएसपी दिनेश पाण्डेय ने बताया कि यह आयोजन आपसी सद्भाव के साथ ही पुलिस कर्मियो में नया जोश भरने के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया गया है। युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना इस दौड़ के माध्यम से की गई है। दिनेश कुमार पांडे ने कहा कि लोगों को फिट रहने के लिए नियमित दौड़ लगानी चाहिए, इससे जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहती है।

मैराथन दौड़ में डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय और तीन थाने के थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। इसमें दलसिंहसराय थानाध्यक्ष सुनील कुमार,घटहो थानाध्यक्ष चंद्र भूषण कुमार,अंगार घाट थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्या सहित अन्य पुलिस के जवान इस दौड़ में शामिल रहे। डीएसपी ने बताया कि इस दौड़ के माध्यम से सभी थानाध्यक्ष एवं पुलिस कर्मियों को आत्मबल मिलेगा। साथ ही नई पीढ़ी के युवाओं को सीख मिलेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!