Samastipur

Dalsinghsarai Breaking:दवा व्यवसाई के घर चोरों ने किया हाथ साफ, 2 लाख नगद सहित 15 लाख की चोरी

Dalsinghsarai Breaking:दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में इन दिनों लूट चोरी की घटना रुकने का नाम नही ले रही.ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रघुवरपुर जनता चौक ,वार्ड संख्या 7 की है.जँहा एक दवा व्यवसाई के घर चोरों ने हाथ साफ करते हुए 1 लाख 80 हजार नगद और लगभग 13 लाख के गहने व कीमती सामान लेकर फरार हो गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रघुवरपुर निवासी भगवान झा के पुत्र गौतम झा ने पुलिस को इसकी सूचना दिया. वही उन्होंने आवेदन देते हुए 1 लाख 80 हजार नगद सहित कुल 14 लाख 85 हजार के गहने व कीमती सामान चोरी होने की बात बताई है।

चोर पीछे के दरबाजे से अंदर घुस कर दो रूम में रखे आलमारी व गोदरेज को तोड़ कर कीमती सामान चोरी कर पीछे खेत मे ले गया वही से सारा सामान लेकर फरार हो गया।सूचना पर दलबल के साथ थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी,अपर थानाध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह पहुँच कर छानबीन में जुट गए ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!