Samastipur

दलसिंहसराय;सरदारगंज चौक के पास एक व्यक्ति ने फांसी लगा किया आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सरदारगंज वार्ड संख्या 9 में एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने पंखे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया.व्यक्ति की पहचान वार्ड 9 निवासी स्व.सुरेंद्र साह के पुत्र अमरेश कुमार साह (36) के रूप में हुई है। सूचना पर दलसिंहसराय थाना के दरोगा श्रीकांत निराला दलबल के साथ पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गए ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जाता है कि व्यक्ति मानसिक रूप से विच्छित था।रात्रि में ही वह पंखे से फांसी लगा आत्महत्या कर लिया ।हालांकि ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि व्यक्ति को किसी घरवाले ने ही मार कर फांसी पर लटका दिया है।परन्तु अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की उसकी हत्या हुई है या खुद फांसी लगा लिया।

 

वही थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है.परिजनों द्वारा बताया गया कि व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर था.पुलिस हर पहलू को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!